गोंडा, मई 21 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक क्षेत्र के दलपतपुर गांव के पास सरयू नहर में साथियों संग नहाने गए एक 17 वर्षीय छात्र की की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब चार घंटे बाद किशोर का शव नहर से बरामद किया गया। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। भुड़कुड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार सोनकर का पुत्र सनी देओल सोनकर (17) गुरुवार दोपहर अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबने से मौत इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में डूब गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी स...