बस्ती, मार्च 15 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में सरयू नहर में कूदे अमेठी में तैनात एसडीएम पंकज मिश्रा के भाई 43 वर्षीय अखिलेश मिश्रा की तलाश शनिवार को जारी रही। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने सरयू नहर में लगभग 36 किमी तक तलाश अभियान चलाया। इधर, गांव में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सरैया मिश्र गांव निवासी अखिलेश मिश्रा चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में परिवार संग रहकर हॉस्टल का संचालन करते थे। बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी बाइक इंदिरानगर के पास नहर किनारे लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने जांच शुरू की तो मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें अखिलेश ने बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.