गोंडा, मई 2 -- रुपईडीह, संवाददाता। खरगूपुर थानाक्षेत्र में पचरन के पास स्थित सरयू नहर में शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव पानी में उतराता दिखा। मौके पर जुटे लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त बहराइच जिले के राम छबीले के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरा निजाम निवासी राम छबीले उम्र करीब 55 वर्ष नशेड़ी प्रवृत्ति का था। इसके चलते परिवार में कलह रहती थी। यह भी पढ़ें- सरयू नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव घरेलू क्लेश से परेशान पत्नी अपने मायके रहती है। जबकि, राम छबीले अपने घर पर रहता था। उसके दो पुत्र हैं। शनिवार दोपहर में उसका शव पचरन के पास सरयू नहर में उतराता द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.