गोंडा, मार्च 26 -- रुपईडीह। आर्यनगर से परसा फरेन्दा शुक्ला होते हुए इटियाथोक को जाने वाली सरयूनहर पर बनी पक्की सड़क टूट कर गड्ढो में तब्दील हो गई है। जिससे इस सड़क पर आने जाने के लिए लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पूर्व प्रधान कौशल तिवारी ,ननके शुक्ला, राजू तिवारी सहित कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क ठीक कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...