लखनऊ, मार्च 13 -- सिंचाई विभाग सरयू नहर परियोजना का विस्तार कर रहा है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने इस राष्ट्रीय परियोजना के तहत कुल 14.04 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। वर्ष 2026-27 में नए कुलाबों का निर्माण और गैप्स को पूरा करने के साथ प्रेशर सिंचाई प्रणाली विकसित कर सरयू नहर परियोजना की सिंचाई क्षमता में वृद्धि की जा रही है।सरयू नहर परियोजना के तहत पूर्वी यूपी के नौ जिलों में 9000 कुलाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से लगभग 7345 कुलाबों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष 1655 कुलाबों का निर्माण विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा कर रहा है। इससे क्षेत्र में लगभग 66,200 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षेत्र का विकास होगा।इसी क्रम में नहरों में 14 गैप्स के कारण बड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.