बलरामपुर, दिसम्बर 14 -- ललिया,संवाददाता। बनकटवा रेंज से लगे सरयू नहर के आसपास कई दिनों से घूम रहे तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बना लिया। पटरी से दो मीटर दूर झाड़ियों में उसके अवशेष व पगचिंह मिलने पर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है। कांबिंग कर तेंदुए के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। तेंदुए की आमद को देखते हुए गांव के लोग दहशतजदा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को अकेले रात में घरों से बाहर न निकलने व प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था करने का सुझाव दे रही है। सोहेलवा सेंचुरी क्षेत्र के बनकटवा रेंज से करीब सात किलोमीटर दूर गनवरिया गांव में पिछले दिनों इंद्रसेन के घर में तेंदुआ घुस गया था। ग्रामीणों की घेराबंदी पर तेंदुआ भाग निकला था। तब से तेंदुआ शिकार की तलाश में सरयू नहर पटरी पर अक्सर सुबह व शाम में देखा जा रहा है। रविवार की सुबह तेंदुआ ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.