गोंडा, मार्च 17 -- करनैलगंज, संवाददाता। जिला गंगा समिति एवं टीएसए फाउंडेशन इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को सरयू नदी तट पर नदी संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा बैनर लगाकर आमजन को नदियों की स्वच्छता को बनाएं मिशन, प्रकृति संरक्षण से जुड़े जन-जन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नदी तट की साफ-सफाई करते हुए कचरा एकत्रित किया गया। डीपीओ अंकिता सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 4 कुंतल कचरा निकाला गया, जिसमें प्लास्टिक, गंदगी एवं अन्य अपशिष्ट शामिल रहे। टीम ने लोगों को नदी में कचरा न डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। टीएसए फाउंडेशन इंडिया के एजुकेशन ऑफिसर हर्षित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नदी संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता आ...