संवाददाता, मई 7 -- यूपी में हमीरपुर नाव हादसे के बाद अब अयोध्या में तीन युवकों के डूबने से कोहराम मच गया है। गुरुवार को सरयू में स्नान करते हुए तीन दोस्त लापता हो गए। जल पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है। मौके पर सीओ और कोतवाल मौजूद हैं। हादसा सुबह लगभग सात बजे हुआ। सभी बस्ती जनपद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्नान करने के लिए सरयू में उतरे थे। उनके साथ अन्य दो युवक और थे। दो युवक लौट आए लेकिन तीन के सरयू में डूबने की जानकारी है। तीनों की तलाश जारी है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में दर्शन- पूजन कर जन्मदिन मनाने के उद्देश्य से पांच दोस्त बस्ती जनपद से गुरुवार की सुबह 6:30 बजे अयोध्या पहुंचे। इसके बाद सबसे पहले सरयू में स्नान करने की योजना बनाए। जलस्तर कम होने के कारण रेत का मैदान अधिक है इसलिए तीन दोस्त घाट से...