गोंडा, अगस्त 14 -- मनकापुर, संवाददाता। सावन मेले में अयोध्सा दर्शन के लिए गए क्षेत्र के युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं होने पर अयोध्या पुलिस ने उसका फोटो सोशल मीडिया शिनाख्त के लिए भेजा था। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजनों ने हाथ पर बने टैटू के जरिए उसकी पहचान की। क्षेत्र के पचपुती जगतापुर मजरा कुट्टिया का शिवपूजन (21) पुत्र बाबूराम नौ अगस्त को अकेले सावन मेले में घूमने और दर्शन करने अयोध्या गया था। 10 अगस्त को सरयू घाट पर स्नान के दौरान वह नदी में डूबने लगा। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर गंभीर हालत में अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को की पहचान के लिए महाकाल सेवा संस्थान की मर्चरी में रखवा दिया। पहचान नहीं होने पर अयोध्या पुलिस ने मृतक क...