बलिया, मई 2 -- बांसडीह हिन्दुस्तान संवाद। दोस्तों संग सरयू नदी में नहाते समय शनिवार को युवक पानी में डूब गया। करीब चार घंटे के मेहनत के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया तथा परिजन बिलखने लगे।मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर (महेंद्रा) निवासी 22 वर्षीय यश ठाकुर युवकों के साथ खादीपुर गांव के मलाहीचक क्रिकेट मैच खेलने के लिए आया था। खेल समाप्त होने के बाद वह गांव के ही राहुल मिश्र, रूपेश चौहान, दिलीप, अनमोल, राहुल कनौजिया व अभिषेक बजरंगी के साथ मलाहीचक के पास से ही सरयू नदी में नहाने चला गया। बताया जाता है कि इस दौरान यश किसी प्रकार गहरे पानी में डूब गया। यह भी पढ़ें- काली नदी में डूबा युवक, देर शाम तक नहीं चला पता उसके दोस्तों की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही त...