अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक का पता 24 घंटे बाद भी नहीं चल सका। एसडीआरफ की 12 सदस्यीय टीम डूबे युवक को नदी में तलाश रही है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम (22) पुत्र मुकेश मंगलवार को कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में टेंट लगाने गया था। जहां पर सूरज ढलने के बाद वह सरयू नदी में स्नान करने चला गया। स्नान करने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में डूबे युवक का सुराग नहीं, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली। लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.