सरयू नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
गोरखपुर, मई 16 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मदरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दो युवक मदरिया घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान 20 वर्षीय प्रदुमन पासवान पुत्र स्वर्गीय संजय पासवान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक नदी में खोजबीन चलती रही, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि युवक की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.