बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के टांडा पुल के पास सरयू नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चढ़ौवा निवासी 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र पंचम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने साथियों के साथ टांडा पुल के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में अभिषेक को सीएचसी कलवारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसकी तीन छोटी बहनें हैं। वह दिल्ली से अपनी बुआ के घर शादी में शामिल होने के लिए करीब पांच दिन पूर्व ही गांव आया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.