अंबेडकर नगर, मई 11 -- जहांगीरगंज, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या करके शव को सरयू में ठिकाने लगा देने की आशंका जता रहे हैं। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट स्थित पुराने पुल के नीचे सरयू नदी की बीच धारा में एक अधेड़ व्यक्ति के शव को उतराते हुए देखा। नदी में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने राजेसुल्तानपुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से नदी में से निकाला और मौके पर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव पांच छ दिन पुराना प्रतीत हो रहा...