सीवान, सितम्बर 9 -- दरौली, एक संवाददाता। नेपाल में हुई बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सीओ विद्याभूषण भारती व थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने नाव संचालकों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान सुरक्षा को देखते हुए दरौली व यूपी के खरीद घाट के बीच यात्री नाव परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बाढ़ की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाव संचालकों को यात्रियों को लेकर सरयू पार नहीं कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन के आदेश के बाद दरौली व खरीद घाटके बीच चलने वाली नियमित नाव सेवा बंद हो गई है। इससे दोनों ओर रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा सरयू नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ने से दरौली के तटीय और निचले इलाकों मे...