अंबेडकर नगर, जून 17 -- टांडा, संवाददाता। टांडा कोतवाली क्षेत्र के डुहिया गांव के पास मंगलवार को सरयू नदी में युवती का उतराता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के शव की पहचान न होने से मौत के रहस्य पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। डुहिया क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी गई कि डुहिया क्षेत्र में बह रही सरयू नदी में एक युवती का शव पानी में उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष प्रतीत हो रही...