सरयू नदी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
बागेश्वर, फरवरी 22 -- प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के चतुर्थ चरण का आयोजन रविवार को सरयू नदी के दोनों किनारों एवं सरयू घाट पर किया गया। अभियान के तहत सेवादारों ने व्यापक स्तर पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। संत निरंकारी मिशन सेवादल संचालक डॉ. रविन्द्र कुमार कोहली ने बताया कि मिशन द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से वर्ष 2023 में प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत की गई थी। इस परियोजना का उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता तथा जन-जागरूकता के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों एवं झरनों सहित विभिन्न जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.