संतकबीरनगर, दिसम्बर 20 -- पौली/धनघटा, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पड़रिया घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी के किनारे 24 वर्षीय युवती का शव उतराता मिला। चरवाहों ने नदी में शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंची पौली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चौकी पर लाकर उसकी शिनाख्त कराई। वह शव कलवारी थाना क्षेत्र की एक युवती का था। वह दस दिन से लापता थी। थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। परिजनों ने आकर उसकी शिनाख्त की। धनघटा थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पड़रिया घाट के किनारे पर शुक्रवार को कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को लेकर चराने गए गए थे। इसी दौरान चरवाहों ने नदी के किनारे एक महिला का शव उतराता देखकर शोर मचाया। सूचना पर और भी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। शव मिलने की सूचना पौली पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी नन्दू गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.