बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला मकन गांव के बाहर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सरयू नदी के नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। सुबह लगभग 10:30 बजे खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नितिन सिंह ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसके शरीर पर फटे-पुराने और चीथड़े कपड़े थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह लंबे समय से इधर-उधर भटक रहा था। प्राथमिक जांच में आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक पिछल...