बलिया, अप्रैल 13 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के रविवार को लखनऊ में निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर रविवार की रात को पैतृक ग्राम टंगुनिया ग्रामसभा के हाहानाला राजभर बस्ती पहुंचा। यहां ग्रामीणों, नात-रिश्तेदरों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। सोमवार की सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गुलौरा मठिया शिव मंदिर स्थित सरयू तट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र रजनीश राजभर ने दी। यह भी पढ़ें- नम आंखों से पूर्व सांसद हरिनारायण को दी गई अंतिम विदाईइस मौके पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा के झंडे में लिपटे पूर्व सांसद के शव पर पुष्पांजलि कर नमन किया। पूर्व मंत्री व विधायक रामअचल राजभर, सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.