अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। सरयू नदी के किनारे पेड़ से एकाएक नोट उड़ते देख लोग भौचक रह गए। लोगों ने देखा कि एक बंदर बैग से नोट निकाल- निकाल कर हवा में उड़ा रहा था। मौके पर तैनात पीएसी के जवान ने मामले को समझा और सक्रियता से नोटो को इकट्ठा कर श्रद्धालु को वापस किया। मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुराने सरयू पुल के समीप एक श्रद्धालु ने अपने चार पहिया वाहन को खड़ा किया और स्नान करने चला गया। लेकिन वह कार के शीशे को बंद करना भूल गया। इतने में एक बंदर को कार के अंदर एक बैग दिखा वह उसे निकाल कर पेड़ पर चढ़ गया और कुछ खाद्य पदार्थ की चाहत में बैग को फाड़कर नोट उड़ाने लगा। इतने में 42 वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज की सी कंपनी, जो वर्तमान में अयोध्या के मणिपर्वत क्षेत्र में व्यवस्थापित है, पुराने सरयू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.