मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विक्रांत सिंह रिशु ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान एमएलसी ने मऊ के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। साथ ही दोहरीघाट कस्बा स्थित मुक्तिधाम, रसूलपुर, सूरजपुर और मधुबन देवारा क्षेत्र में सरयू नदी के कटान रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर स्थायी प्रबंध करने की मांग किया। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि कटान रोकने के स्थायी उपाय जल्द किए जाएंगे। वैसे तो यह मुलाकात औपचारिक बताई जा रही है। जिसमें विकास कार्यो को लेकर चर्चा हुई। लेकिन इस मुलाकात का आशय आगामी विधानसभा चुनाव से भी जुड़ा है। क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही इनके पिता पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। अब विक्रांत सिंह रिशु ...