बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के पास सरयू नदी की सोती में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया। यह घटना शनिवार शाम की है। सूचना पर स्थानीय गोताखोर व लालगंज पुलिस पहुंची, लेकिन व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पाई। इसके चलते रविवार सुबह फिर से स्थानीय गोताखोर पहुंचे और नदी की उपधारा में उसकी खोजबीन शुरू किया। अंबेडकरनगर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर कुसमा (सागर) गांव निवासी अर्जुन पासवान (40) अपनी मौसी तारा देवी के घर बैड़ारी एहतमाली आए हुए थे। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह मदरहवा गांव के पास स्थित सोती में स्नान करने गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शव इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उस समय कुछ बच्चे भी वहां नहा रहे थे। बच्चों...