संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर मांझा क्षेत्र में घटना शुरू हो गया है। लेकिन तीन गांव अब भी पानी से घिरे हुए हैं। तेजी के साथ घट रहे पानी के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को अब कटान का खतरा सताने लगा है। पानी कम होने से लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिली है लेकिन बाढ़ की दुश्वारियां अभी भी कम नहीं हुई हैं।कई स्थानों पर संपर्क मार्गों पर पानी होने की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सियर कला, गुनवतिया, चकदहा, भौवापार समेत सात गांव के लोगों को अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Basti News: तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान से पांच सेमी हुई नीचे इसके बावजूद लोगों को आने-जाने की समस्या बनी हुई है। रोजमर्रा की जरूरी कामों के लिए लोग नाव से आ जा रहे ...