सरयू नदी का जलस्तर घटने से बैकुंठ धाम पर बढ़ी परेशानी
मऊ, मई 28 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के बैकुंठ धाम सूरजपुर में सरयू नदी का जलस्तर पूरी तरह घट जाने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नदी किनारे पानी नहीं होने के कारण शव यात्रियों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। बैकुंठ धाम पर प्रतिदिन क्षेत्र के कई गांवों से लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन सरयू नदी में पानी नहीं होने से लोगों को घंटों भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां घाट के पास ही पानी उपलब्ध रहता था वहीं अब दूर तक रेत और सूखी धारा दिखाई दे रही है। समाजसेवी जयराम राय, अनन्नत गोड़, कन्हैया पटेल, आरती त्रिपाठी और अजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.