बस्ती, सितम्बर 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर बुधवार सुबह आठ बजे अयोध्या में खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में नदी का जलस्तर 93.080 मीटर रहा, जबकि खतरे का निशान 92.730 मीटर है। हालांकि नदी के जलस्तर में घटाव का रुख बना हुआ है। एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.560 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 106.070 मीटर है, यानी जलस्तर 49 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां जलस्तर स्थिर बना हुआ है। एल्गिन ब्रिज का उच्चतम बाढ़ स्तर 107.616 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे विभिन्न बैराजों से सरयू में कुल 3,47,864 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। यह भी पढ़ें- सरयू का जलस्तर बढ़ा, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर इसमें गिरिजा बैराज से 1,41,702 क्यूसेक, शारदा...