सरयू नदी कर रही कटान, ग्रामीणों में दहशत
देवरिया, जुलाई 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर-मईल बंधा मार्ग पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी देवसिया -छितुपुर के समीप सरयू नदी का कटान नहीं रुक रहा है। नदी की धारा लगातार बंधे की ओर बढ़ रही है और कटान के चलते खतरा मंडराने लगा है जिससे तटवर्ती गांव के लोगों में दशहत है।बीते कुछ वर्षों में सरयू नदी की कटान रोकने के लिए बाढ़ कार्य खंड द्वारा नदी की कटान रोकने के लिए पत्थर, पिचिंग और बोल्डर डालने का कार्य लाखों रुपए खर्च कर किया जाता है। बावजूद इसके तटवर्ती गांव के लोगों की हर साल समस्या जस की तस बनी है। इस साल भी नदी देवसिया-छितुपुर के समीप कटान नहीं रुक रहा है। नदी की तेज धारा देवसिया गांव की उपजाऊ भूमि को निगल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष नदी अपना रुख बदल लेती है और बंधे को काटती हुई आगे बढ़ रही है। यदि समय रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.