सरयू नदी:गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें और फसलें भी डूबीं
मऊ, अक्टूबर 2 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर अब घटने के बाद भी बाढ़ के पानी को लेकर जन जीवन प्रभावित होने लगा है। बीते 24 घंटे में 20 सेमी की कमी दर्ज की गई, फिर भी जलस्तर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 55 सेमी ऊपर बह रहा है। क्षेत्र के पतनई, गौरीडीह, बहादुरपुर सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और सड़कों पर पानी बहने के साथ-साथ संबंधित गांवों की सिवान की फसल जलमग्न हो गई है,वहीं दोहरीघाट नगर पंचायत के तीन वार्डो में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे नागरिकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ से जुड़ी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। कहीं लोग जलभराव से परेशान हैं तो कहीं संपर्क मार्गों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है। निचले खेतों में पानी भरा होने से फसलों के सड़ने और पशुओं के चारे की सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.