अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- टांडा/दुलहूपुर, संवाददाता। बुनकर नगरी टांडा में नव संवत्सर 2083 विक्रमी का स्वागत आस्था, भक्ति और भव्यता के साथ किया गया। हनुमानगढ़ी स्थित सरयू तट पर बासंतिक नवरात्र के प्रथम दिवस पर आयोजित महाआरती, शंखनाद और दीपदान ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में पतित पावनी मां सरयू की 21551 दीपों से महाआरती, दुग्धाभिषेक एवं विधिवत पूजन संपन्न हुआ। शाम 5:30 बजे नाव पर बने मंच से ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश मिश्र ने यजमानों अंशुल अग्रवाल, सरदार त्रिलोक सिंह व दिनेश नारायण सिंह से संकल्प कराकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। आयोजन की व्यवस्था में आनंद कुमार अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, अनिल सिंह, दीपक केड़िया, आकाश शाह समेत अनेक लोग सक्रिय रहे। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.