अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। जिला गंगा समिति और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून जलज परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में सोहावल ग्राम मंगलसी में पुराने कच्चे घाट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान श्रमदान का आयोजन किया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के पर आयोजित कार्यक्रम में गंगा प्रहरी और स्थानीय बच्चों ने मिलकर घाट पर बिखरे कूड़े-कचरे और हानिकारक पॉलिथीन को एकत्रित किया। मौके पर गंगा प्रहरी विशाल साहू, महिमा, कामेश श्रीवास्तव बाल गंगा प्रहरी सौम्या, माही, आयुष, नंदिनी, मीनाक्षी, आयुषी, कुमुद, तृषा, आराध्या, अनुकल्प, ख्वाहिश साक्षी, गौरी सुमित, संतोष, हिमेश, सनी, अखिलेश, सत्यम मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...