देवरिया, अप्रैल 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर के सरयू नदी किनारे सब्जी के खेत स्थित झोपड़ी में महिला के मौत की गुत्थी-सुलझाने में पुलिस जुटी है। घटनास्थल देखने महिला शरीर पर चोट और उसके गहने के गायब होने से हत्या और लूट की बात सामने आ रही है, वहीं वस्त्र के अस्त-व्यस्त होने से किसी अनहोनी की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सोमवार को दिन भर पुलिस सरयू के रेत में सुराग तलाशती रही। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा और घटनास्थल पर मौजूद मोबाइल के लोकेशन से पुलिस तह में जाने के प्रयास में जुटी है। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से कतरा रही है।भागलपुर निवासी एक व्यक्ति सरयू नदी किनारे सब्जी की खेती करता है। इस कार्य में उसकी पत्नी भी हाथ बटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.