लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के सरयू प्रखंड अंतर्गत घासी टोला पंचायत के टोला बीचमरवा में भीषण जल संकट गहराता जा रहा है। गांव में लगभग 45 घर हैं, लेकिन पूरे क्षेत्र के लिए मात्र एक जलमीनार ही उपलब्ध है, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार में पानी भरने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसके कारण अनियमित रूप से केवल एक बार ही जलापूर्ति हो पाती है। इससे दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। पीने के पानी के साथ-साथ नहाने एवं अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जल संकट से निपटने के लिए 24x7 नियंत्रण कक्ष का गठन स्थानीय निवासी प्रदीप घासी, चंद्रदेव घासी, विनोद घासी समेत अन्य लोगों ने बताया कि पानी की समस्या लगातार बनी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.