बलिया, सितम्बर 7 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने तटवर्तियों की नींद उड़ा दी है। तहसील क्षेत्र के सुरेमनपुर दियरांचल के किसानों की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। शिवाल मठिया, गोपाल नगर टाड़ी, गोपाल नगर, वशिष्ठ नगर, धूपनाथ के डेरा, बैज के डेरा, देवपुर मठिया सहित कुल आधा दर्जन गांव की करीब 40 हजार आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा के कारणों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की बिजली काट दी गई है और अब तक प्रशासन द्वारा जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पीड़ित अंधेरे में रात गुजारने को लाचार हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग बाढ़ पीड़ितों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बकुल्हां, टोला फते राय, चांद दियर, आठगांवा में भी ब...