लखनऊ, अप्रैल 23 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सरयू नदी के तेज बहाव में एक युवक के डूब जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों खोजबीन की लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या से एसडीआरएफ टीम को बुलाने के लिए पत्राचार किया गया है। उधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुबारकपुर निवासी 22 वर्षीय फखरुद्दीन पुत्र स्वर्गीय जलालुद्दीन किसी काम से घर से निकला था। वह लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के पीछे सरयू नदी के किनारे पहुँच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को नदी की...