बलिया, अगस्त 3 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह स्थिति तब है जब नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से नीचे है। हालांकि नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है, नदी तेजी से उपजाऊ जमीन और मकान को निगल रही है। बचाव के लिए बाढ़ विभाग ग्रामीण और मजदूरों से पेड़ की टहनी, मिट्टी भरी बोरी और खरपतवार आदि डलवाकर कटान रोकने की कोशिश में जुटा है। लेकिन इससे कटान रूकता नजर नहीं आ रहा है। बांसडीह तहसील क्षेत्र में टीएस बंधा के किनारे बसे सुल्तानपुर, भोजपुरवा व महाराजपुर गांव के सामने कटान का मुख्य केंद्र है, जबकि बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी पर तथा वशिष्ठ नगर में नदी की लहरें आशियानों को निगल रही है।बांसडीह यह भी पढ़ें- Deoria News: सरयू नदी कर रही कटान से ग्रामीणों में दहशत, भागलपुर-मईल बंधा मार्ग प...