सरयू के जलस्तर से सहमे ग्रामीण, प्रशासन ने बांटा राशन
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद सरयू नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को भी बड़हलगंज और आसपास के इलाकों में बाढ़ का तांडव देखा गया। बड़हलगंज में लेटाघाट का प्लेटफार्म डूब गया है। यहां 100 मीटर लंबे पाथवे पर लोग टहलते हैं। दक्षिणांचल में करीब 20 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: उफनाती सरयू के साथ बढ़ रही ग्रामीणों की चिंताबाढ़ से कछारांचल में हाहाकार तुर्तीपार में सरयू नदी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 6 सेंटीमीटर बढ़ा है। सरयू नदी के उफान से मुक्तिपथ के सभी 40 प्लेटफार्म डूब गए हैं। केन्द्रीय जल आयोग के आंकड़े के मुताबिक, सरयू नदी तुर्तीपार में बुधवार को सुबह आठ बजे 64.670 के स्तर पर थी। गुरुवार को जलस्तर 64.730 पर पहुंच गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.