सरयू का पवित्र जल लेकर लौटने लगे शिवभक्त कांवड़िये
बस्ती, अगस्त 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। बाबा भदेश्वरनाथ व अन्य प्रमुख शिवालयों में तेरस के दिन 11 अगस्त को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था निकलने लगा है। बस्ती व अन्य जनपदों के कांवड़िये सरयू का पवित्र जल लेकर लौटने भी लगे हैं। अब हाईवे पर कांवड़ियों के आने व जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जगह-जगह विश्राम शिविर सक्रिय कर दिये गए हैं। प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारी भी कांवड़ यात्रा में भंडारा, स्वास्थ्य शिविर, विश्राम स्थल, भजन व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसके साथ ही हाईवे पर बोलबम का नारा गूंजने लगा है। कांवड़ यात्रा में बस्ती के साथ आसपास के जनपदों संतकबीरनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और अंबेडकरनगर के यात्री भी शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.