बाराबंकी, जुलाई 23 -- रामनगर। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ कार्य खंड पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने क्षेत्र के सभी पांचों डिवीजन के सहायक अभियंताओं एवं जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटी लगाकर बांधों और बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। हेतमापुर से लेकर कोठरी गौरिया तक अधिकारी गुरुवार को तटबंधों और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिशाषी अभियंता को रिपोर्ट भेजी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह व बीडीओ देवेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- डरा रही सरयू व राप्ती, पानी मे समा रहे जियो बैग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...