सरयू का जलस्तर बढ़ा, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर
बस्ती, सितम्बर 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.550 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 48 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। हालांकि कुल डिस्चार्ज में कमी दर्ज की गई है। अयोध्या में भी सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे यहां नदी का जलस्तर 93.080 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.730 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां भी जलस्तर बढ़ने का ट्रेंड बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Balia News: नदियों में ऊपरी दबाव से बाढ़ का खतरा बरकरार बाढ़ विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे विभिन्न बैराजों से कुल 3,82,328 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। हालांकि कुल डिस्चार्ज का ट्रेंड कम होने (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.