सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ा, खतरे के निशान से 11 सेमी नीचे
बस्ती, सितम्बर 2 -- विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी प्रति घंटे करीब एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है। मंगलवार शाम केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर 92.62 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से महज 11 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से विक्रमजोत, दुबौलिया और कुदरहा क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी के बढ़ते दबाव को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड की टीमें तटबंधों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी का दबाव संवेदनशील स्थानों और तटबंधों पर बढ़ गया है। विक्रमजोत क्षेत्र के बीडी तटबंध पर दुधौरा समेत अन्य कमजोर स्थानों पर रुक-रुककर कटान हो रही है। अधिकारियों के अनुसार अपस्ट्रीम में भी कई स्थानों पर नदी का जलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.