बलिया, जून 17 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। टीएस बंधे के किनारे के गांवों की कृषि योग्य भूमि को सरयू नदी अपने में समाहित कर रही हैं। जलस्तर स्थिर रहने के बाद भी नदी किनारे के गांव खादीपुर, सुल्तानपुर, भोजपुरवा, चक्की दियर, मलाहीचक, कोटवा में किसानों का सैकड़ों एकड़ उपजाऊ खेत नदी लगातार विलीन हो रहा है। इससे किसान चिंतित और परेशान हैं। हालांकि अभी कटान का मुख्य केंद्र खादीपुर व सुल्तानपुर गांव के सामने ही बना हुआ है।खादीपुर गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों की खेती की जमीन पिछले एक सप्ताह में नदी में विलीन हो गई है। जलस्तर कम होने के कारण कटान की गति काफी धीमी है लेकिन किसानों को आंशका है कि यदि बरसात होने पर जलस्तर बढ़ा तो कटान तेज हो जाएगी। यह भी पढ़ें- राप्ती से होने वाले कटान निरोधक कार्य को देखने पहुंचे अधिकारी हालांकि खादीपुर में पिछले ...