सरयू का घट रहा जलस्तर, सरहरा में कटान तेज
मऊ, अक्टूबर 6 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू का जलस्तर भले ही तेजी से घट रहा हो, लेकिन तटवर्ती गांवों पर कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। दोहरीघाट क्षेत्र के नईबाजार स्थित सरहरा पुरवे के सामने नदी ने कटान तेज कर दी है। पिछले दो दिनों में करीब पांच बीघा कृषि योग्य भूमि नदी में समा चुकी है। अब नदी और आबादी के बीच महज 50 मीटर की दूरी बची है। लगातार कटान से ग्रामीणों में दहशत है। आरोप है कि कटान शुरू होने के बावजूद बाढ़ खंड आजमगढ़ का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। सोमवार को सरयू का जलस्तर 69.65 मीटर था, जो मंगलवार को 15 सेमी घटकर 69.50 मीटर पहुंच गया। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेमी नीचे बह रही है। जलस्तर घटने से बाढ़ का तत्काल खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन इसके साथ कटान की रफ्तार बढ़ गई है। सरहरा के सामने नदी लगातार आबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.