मधुबनी, नवम्बर 29 -- अयोध्या/जनकपुर, हिन्दुस्तान टीम। जनकपुरधाम से प्रभु श्रीराम का तिलक लेकर पहली सीधी ट्रेन रविवार सुबह अयोध्या पहुंची। सरयू-कमला एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पहुंची तो यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी। इसमें भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने के लिए जनकपुर से करीब 55 तिलकहरू भी पहुंचे थे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों पर फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जयश्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर गूंज उठा। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय और स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे सहित अन्य लोग शामिल थे। जनकपुर में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शाह ने कहा कि पहली सीधी ट्रेन से रामधाम पहुंचने की यात्रा उनके लिए ...