पिथौरागढ़, मार्च 18 -- मुनस्यारी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शिविर के तीसरे दिन सरमोली में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के दो सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। साथ ही गांव की महिलाओं से बातचीत कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की खाली बोतलों में प्लास्टिक कचरा भरकर उसके प्रबंधन का एक व्यावहारिक समाधान किया। जो प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए एक सराहनीय पहल है। यहां एनएसएस नोडल अधिकारी निधि मारौठिया, दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पा कालाकोटी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.