बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका रामचंद्र केवट की 16 वर्षीया पुत्री जूली कुमारी है। परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में पलंग पर सो गयी थी। रात को 12 बजे दाहिने पैर के अंगूठे में कुछ काटने का अहसास हुआ तो उसकी नींद खुली। उसकी नजर सांप पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर घर के लोग जमा हुए। उसे इलाज के लिए शेखपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.