बिहारशरीफ, मार्च 22 -- सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में रविवार को लोगों ने बिहार दिवस मनाया। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि हर वर्ग का विकास हो रहा है। अब उच्च शिक्षा पाने में आर्थिक बाधाएं नहीं आ रही हैं। स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से युवाओं को चार लाख रुपए तक आर्थिक मदद दी जा रही है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर कुमार, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह, जदयू नेता संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, विजय कुमार सिंह, विपीन कुमार महतो, सुरेंद्र यादव व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.