बिहारशरीफ, मार्च 10 -- सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में जलसंकट गहराने लगा है। इसे देखते हुए बाजार में दो जगहों पर पियाउ लगाया है, जो अपर्याप्त है। प्रखंड मुख्यालय होने के चलते रोजाना यहां 40 हजार से अधिक लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में बाजार के मुख्य चौक चौराहों पर और प्याऊ लगाने की लोगों ने मांग की है। बाजारवासी गौरव सिंह, रंजीत कुमार उर्फ बबलू सिंह, सौरव सिंह, बंटी कुमार, रामाकांत पासवान, परमानंद मालाकार, नरेश हलवाई व अन्य ने इस दिशा में पहल करने की गुहार लगायी है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि राशि उपलब्ध होने पर और जगहों पर पियाउ लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...