बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेखड़ा बिगहा गांव के पास रविवार की रात पिस्तौल दिखाकर मोबाइल छीनने वाला पकड़ा गया। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि बिन्द थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी टुनटुन यादव को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ शेखड़ा गांव के लक्ष्मण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करा आरोप लगाया है कि मोबाइल छीनकर भागने के दौरान उसका पिस्तौल गिर गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। डायल 112 वाहन के कर्मी उसे लेकर थाना पहुंचें। उसका सहयोगी अस्थावां थाना क्षेत्र के गफूर बिगहा गांव का चिंटू कुमार बाइक लेकर भागने में सफल रहा। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.