बिहारशरीफ, मार्च 25 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चेरो गांव के यमुना तालाब में डूबकर बुधवार की सुबह बच्चे की मौत हो गयी। मृतक वृंदावन गांव निवासी गौतम चौहान का नौ वर्षीय पुत्र आयुष राज था। परिजनों ने बताया कि बच्चा परिवार के साथ छठ घाट गया था। इसी दौरान वह फिसलकर पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गयी। हालांकि, परिजन उसे लेकर सरमेरा अस्पताल पहुंचें। यहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.