बिहारशरीफ, मई 9 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 33, मोकामा-सरमेरा मार्ग पर सरमेरा गांव से थोड़ी दूरी पर शुक्रवार की रात ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान वृंदावन गांव निवासी जीवन मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र धनराज मिस्त्री के रूप में की गयी है। परिजनों की मानें तो युवक पैदल ही घर से मोकामा जाने के लिए निकला था। थाना से एक किलोमीटर दूर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। युवक जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.